बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निदेशन में 14 वर्ष तक और उससे ज्यादा की आयु की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर में होने वाले जन्मदिन पर पूरे उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ छात्राओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया।
राज्यपाल ने टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला कि बड़ी संख्या में छात्राएं सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आ सकती हैं। इससे छात्राओं को बचाने के लिए शुरुआत में 14 वर्ष की आयु की छात्राओं को एचपीवी के तहत टीकाकरण करने का अभियान शुरू किया गया। मैं खुद घरों में अविभावकों तक पहुंचीं। कई अविभावकों ने कहा कि वह अपनी बेटियों का टीकाकरण नहीं कराएंगे। तब मैंने उन्हें समझाया कि सिर्फ जनसंख्या नहीं बढ़ाना है। पैदा करने के बाद बच्चों को जीवन रक्षक दवाएं और वैक्सीन लगवाना जरूरी है। उन्हें चेतावनी भी दी, वैक्सीन के फायदे समझाए, तब जाकर वैक्सीन अभियान शुरू हो सका।
14 वर्ष से अधिक की आयु की छात्राओं को लगाई जा रही वैक्सीन
राज्यपाल ने बताया कि मां-बेटी संवाद कार्यक्रमों के जरिए वैक्सीन के प्रति फैले डर और हिचक को दूर कर रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि डरें नहीं, यह वैक्सीन बेटियों की सुरक्षा का कवच है। अब बड़ी आयु वर्ग की किशोरियों 9 से 14 वर्ष और उससे अधिक को भी इसमें जोड़ा गया है।













Leave a Reply