IAS शंभू कुमार ने संभाली बरेली के कमिश्नर की कमान, लापरवाहों को सीधी चेतावनी, बोले- अब ढिलाई नहीं, सिर्फ कार्रवाई होगी

कमिश्नर

बरेली2010 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शंभू कुमार ने बुधवार देर रात बरेली मंडल के नए कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने कहा प्रशासनिक कामकाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं और जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी सख्ती से लागू कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

बरेली आने से पहले शंभू कुमार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) में प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद पर तैनात थे। इससे पूर्व वह प्रदेश के कई जनपदों में जिलाधिकारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे प्रशासनिक अनुभव के चलते उन्हें एक सख्त और परिणाम आधारित अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

कमिश्नर
जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

नवागत मंडलायुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। जनता से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा होगी। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को संदेश दिया कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा और तय समय सीमा में परिणाम देने होंगे।

कमिश्नर
नई कार्यशैली पर टिकी निगाहें

शंभू कुमार के बरेली मंडल की कमान संभालने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। उनकी कार्यशैली का असर आने वाले दिनों में मंडल के सभी जिलों में दिखाई देगा। विकास परियोजनाओं की गति, कानून-व्यवस्था, जनशिकायतों के निस्तारण और सरकारी योजनाओं की निगरानी पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। ऐसे में बरेली मंडल का प्रशासन अब अधिक जवाबदेह और परिणामोन्मुखी नजर आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *