बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में देर रात जुए की महफिल सजा रहे नौ लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। करेली भट्टे की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रही इस जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान ताश की दो गड्डियां और 52 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
घेराबंदी कर भागने का मौका नहीं दिया
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करेली भट्टे की तरफ कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर दी। अचानक हुई कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई भी भाग नहीं सका। पुलिस ने मौके से 52-52 पत्तों की दो ताश की गड्डियां और 52 हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में प्रभु दुबे, नीरज मोहन, विजयपाल, अजयपाल, नीरज कुमार, शिवशंकर, उदयपाल, मनोज और धर्मवीर गुप्ता शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।