नई दिल्ली। देशभर के मेडिकल संस्थानों में बीएससी नर्सिंग में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली ने BSc (Hons.) Nursing Entrance Exam 2026 का रिजल्ट शनिवार, 4 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट स्टेटस और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को AIIMS संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

एक बार ही भर सकेंगे कॉलेज और कोर्स की पसंद

AIIMS ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार अपने पसंदीदा कोर्स और संस्थान का विकल्प केवल एक बार भर सकेंगे। यही विकल्प सभी नियमित सीट आवंटन राउंड में मान्य रहेगा। बाद के राउंड में पहले से भरी गई पसंद स्वतः लागू होगी। हालांकि, ओपन या स्पॉट राउंड के लिए अलग प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

AIIMS BSc Nursing 2026 कटऑफ (ओवरऑल रैंक)

श्रेणीकटऑफ रैंक
UR (जनरल) 21,648
UR-PwBD 20,626
EWS 21,638
EWS-PwBD 18,487
OBC (NCL) 26,041
OBC (NCL)-PwBD 25,915
SC 27,532
SC-PwBD 19,384
ST 27,531
ST-PwBD 20,505

ऐसे करें AIIMS BSc Nursing Result 2026 चेक

  • AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • BSc Nursing Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड और मेरिट स्टेटस दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

AIIMS BSc Nursing प्रवेश परीक्षा 27 जून 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब जारी रिजल्ट के आधार पर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसी के अनुसार सीट आवंटन और काउंसलिंग होगी। AIIMS ने बताया है कि OBC (NCL) और EWS आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। यदि प्रमाणपत्र अमान्य पाए जाते हैं, तो उन्हें केवल तभी सामान्य (UR) श्रेणी में माना जाएगा, जब उनकी ओवरऑल रैंक UR कटऑफ के भीतर होगी। अन्यथा वे सीट आवंटन के लिए पात्र नहीं होंगे।

दस्तावेजों का होगा सत्यापन

काउंसलिंग और प्रवेश के समय उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दी गई जानकारी, आरक्षण प्रमाणपत्र और सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। किसी भी दस्तावेज या जानकारी में गड़बड़ी मिलने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी या प्रवेश किसी भी चरण में रद्द किया जा सकता है। AIIMS ने अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *