bareillyप्रतीकात्मक चित्र

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने आधी रात सीसी टाइल्स फैक्ट्री में धावा बोल दिया। चार बदमाशों ने फैक्ट्री में मौजूद चौकीदार को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए जनरेटर रूम की दीवार तोड़कर उसमें लगा लाखों रुपये कीमत का अल्टीनेटर खोलकर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से फरार हो गए।

आधी रात फैक्ट्री में घुसे चार हथियारबंद बदमाश

पीड़ित मनोज पांडेय पुत्र स्वर्गीय वंशीमन मोहन पांडेय निवासी जकाती मोहल्ला, थाना किला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी टाइल्स एवं सीसी फैक्ट्री नवदिया झाड़ा में मड विलेज होटल के सामने, गैस गोदाम के पास स्थित है। आरोप है कि 17 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे चार हथियारबंद बदमाश फैक्ट्री में घुस आए। उस समय चौकीदार बाबू राम फैक्ट्री परिसर में सो रहा था। बदमाशों ने उसे कब्जे में लेकर बंधक बना लिया, जिससे वह किसी को सूचना नहीं दे सका। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने जनरेटर रूम की दीवार तोड़ दी और अंदर रखे जनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर चोरी कर लिया। विरोध करने पर चौकीदार को जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सुबह मालिक को दी सूचना, थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

सुबह चौकीदार बाबू राम ने फैक्ट्री मालिक मनोज पांडेय को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और इसके बाद बिथरी चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को बंधक बनाकर लूट तहरीर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *