bareillyबैठक करते एसएसपी अनुराग आर्य

बरेली। अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर अब सीधे एसएसपी की नजर है। बुधवार को 90 विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने चार दरोगाओं के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए। वहीं, प्रेम प्रसंग से जुड़े छह लंबित अपहरण मामलों में अपहृताओं की बरामदगी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर 15 जुलाई तक हर हाल में प्रगति दिखाने के निर्देश दिए।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ, थाना प्रभारियों और 24 विवेचकों के साथ बैठक कर प्रत्येक विवेचना की समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को साक्ष्य आधारित, निष्पक्ष और निर्धारित समय सीमा के भीतर विवेचना पूरी कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विवेचना में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर थाना फरीदपुर में तैनात उपनिरीक्षक दयानंद शर्मा और उपनिरीक्षक सौरभ सिवाच तथा थाना कैंट में तैनात उपनिरीक्षक भीष्म सिंह और उपनिरीक्षक इंतजार हुसैन के कार्यों के संबंध में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।

0

प्रेम प्रसंग के छह मामलों पर विशेष फोकस

बैठक में प्रेम प्रसंग से जुड़े ऐसे छह मामलों की अलग से समीक्षा की गई, जिनमें अपहृताओं की अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है। एसएसपी ने प्रत्येक मामले के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इन चारों थानों की विवेचनाओं की दोबारा समीक्षा 15 जुलाई 2026 को की जाएगी। इस दौरान उत्कृष्ट और समयबद्ध विवेचना करने वाले विवेचकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, जबकि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0

एसएसपी अनुराग आर्य का बयान

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा विवेचनाओं की गुणवत्ता और उनका समयबद्ध निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विवेचना साक्ष्य आधारित, निष्पक्ष और कानूनी मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बेहतर कार्य करने वाले विवेचकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *