up newsपुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर पुलिस ने एक युवक को 5 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिठौरा से सराय तल्फी रोड स्थित बिजलीघर के पास तिराहे पर घेराबंदी की। इस दौरान रविंद्र नगर, सुभाषनगर निवासी एवं मूल रूप से धनौरा, थाना दातागंज (बदायूं) निवासी 23 वर्षीय कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया गया।

पूछताछ में कबूला उत्तराखंड में करता था सप्लाई

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डोडा छिलका उत्तराखंड में ले जाकर बेचता था। शनिवार को भी वह खेप लेकर सप्लाई के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और मादक पदार्थ कहां से लाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुलदीप यादव के खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों समेत कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बरामद डोडा छिलका को कब्जे में लेकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *