अच्छी पेड इंटर्नशिप की तलाश कर रहे शोधार्थियों के लिए शानदार मौका है। आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने अपने बेंगलुरु स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर के लिए PhD Internship-2026 के तहत आवेदन मांगे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹40,000 से ₹50,000 प्रति माह तक स्टाइपेंड मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तीन पदों पर होगी भर्ती
इस इंटर्नशिप के तहत कुल तीन पद निकाले गए हैं। इनमें बायोमेट्रिक डोमेन के दो और ह्यूमन रिसोर्स (HR) का एक पद शामिल है। छह महीने की अवधि के लिए उपलब्ध रहने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इन क्षेत्रों के शोधार्थी कर सकते हैं आवेदन
इस इंटर्नशिप के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से PhD या रिसर्च कर रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर साइंस, आईटी, डेटा प्राइवेसी, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल इकोनॉमी, ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग, कंप्यूटर विजन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), बिग डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड, डिजाइन, पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट जैसे विषयों के शोधार्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।
डोमेन के अनुसार जरूरी स्किल
बायोमेट्रिक डोमेन के उम्मीदवारों के पास डीप लर्निंग मॉडल, फेस और फिंगरप्रिंट मैचिंग, कंप्यूटर विजन तथा संबंधित रिसर्च का अनुभव होना चाहिए। एचआर डोमेन के लिए डेटा आधारित टैलेंट एक्विजिशन, वर्कफोर्स एनालिटिक्स, इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग फ्रेमवर्क और रिटेंशन स्ट्रेटजी से जुड़ा अनुभव जरूरी है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को अपने PhD/रिसर्च सुपरवाइजर का रिकमेंडेशन लेटर भी जमा करना होगा। जो उम्मीदवार पहले से किसी फेलोशिप या स्टाइपेंड का लाभ ले रहे हैं, उन्हें नियमों के अनुसार केवल गैप अमाउंट दिया जाएगा।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
UIDAI की इंटर्नशिप नीति के अनुसार उम्मीदवारों का चयन डिप्टी डायरेक्टर जनरल (DDG) या चयन समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन या वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए किसी भी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है।
ऐसे करें आवेदन
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Internship Application Form-2026 भरें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और रिसर्च से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज करें।
- PhD उम्मीदवारों को रिसर्च स्टेटमेंट/कवर लेटर भी अपलोड करना होगा।
- इसके बाद अपना फोटो और सीवी ईमेल tech-internship@uidai.net.in पर भेजना होगा।
- आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।
मुख्य बातें
- संस्थान: UIDAI
- इंटर्नशिप: PhD Internship-2026
- कुल सीटें: 3
- स्थान: बेंगलुरु टेक्नोलॉजी सेंटर
- स्टाइपेंड: ₹40,000-₹50,000 प्रतिमाह
- अवधि: 6 महीने (प्राथमिकता)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026