up newsधरना प्रदर्शन करते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता

बरेली। शादी, नौकरी, मकान और विदेश भेजने का लालच देकर कथित धर्मांतरण कराने के आरोप में बुधवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ लोगों पर सुनियोजित तरीके से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

हिंदू रक्षा दल के मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ लोगों ने एक अलग ट्रस्ट बनाकर उसके माध्यम से विदेशों से फंडिंग की व्यवस्था की है। आरोप है कि इसी फंडिंग के सहारे धर्मांतरण का संगठित अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञापन में जगमोहन सिंह, राजीव मसीह, आनंद सैमसन, संजीव कुमार और बिशप सीजी दयानंद समेत कई लोगों पर आरोप लगाया है।

0

पहले भरोसा, फिर प्रार्थना सभा और अंत में धर्म परिवर्तन का आरोप

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को चर्च की जमीन देने, शादी कराने, विदेश में नौकरी दिलाने और रहने के लिए मकान उपलब्ध कराने का लालच दिया जाता है। इसके बाद उन्हें प्रार्थना सभाओं में बुलाकर काउंसलिंग की जाती है तथा बाइबिल सहित ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें और प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। संगठन का आरोप है कि इसी प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है।

मुफ्त इलाज और चमत्कार के नाम पर प्रभावित करने का आरोप

हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि बीमार और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज तथा ईसा मसीह के चमत्कारों के नाम पर प्रभावित किया जाता है। इसके साथ ही धर्म अपनाने पर शादी, नौकरी और अन्य सुविधाएं दिलाने का भरोसा भी दिया जाता है। संगठन ने विदेशी फंडिंग के जरिए इस पूरे अभियान पर बड़े पैमाने पर धन खर्च किए जाने का भी आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम अविनाश सिंह से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed