करंट से संविदाकर्मी की मौत, ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान हुआ हादसा, विभाग पर लापरवाही के आरोप
बरेली। फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा विद्युत कर्मी पंकज की शुक्रवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
