बरेली। थाना किला क्षेत्र की गढ़ी चौकी इलाके में 19 वर्षीय युवक राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने राहुल के चार दोस्तों पर रातभर बेरहमी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बरेली राहुल हत्याकांड में परिजनों का कहना है कि आरोपी उसे रात में घर से बुलाकर ले गए और गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रात में खाना खाने के बाद छत पर टहल रहा था तभी दोस्तों ने दी आवाज
मृतक के पिता विनोद कश्यप ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे राहुल खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रवि, जतिन, लकी, सोनू और उनके कुछ साथी उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। आरोप है कि रात करीब तीन बजे राहुल खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में घर के बाहर पड़ा मिला।
Table of Contents
दरवाजे से कुछ दूर पर पड़ी थी चप्पल और फिर…
दरवाजे से कुछ दूरी पर उसकी चप्पल भी पड़ी थी। परिजन उसे घर के अंदर ले गए तो उसके सिर समेत शरीर पर चोटों के कई निशान दिखाई दिए। परिजनों के मुताबिक सुबह राहुल की तबीयत और बिगड़ गई। उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
राहुल की मां गीता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले जब वह और उनके पति दिल्ली में काम करने गए थे, तब राहुल का सोनू, लकी, रवि और जतिन से विवाद हुआ था। बाद में सभी के बीच दोस्ती हो गई थी, लेकिन उन्हें शक है कि पुरानी रंजिश के चलते राहुल को घर से बुलाकर उसकी पिटाई की गई और हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें : संविदा विद्युत कर्मी पंकज की मौत, अचानक 8 बजे हुआ था ये..
चाराें आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने मांग
बरेली राहुल हत्याकांड में उसके पिता ने किला थाना पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए चाराें आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने रातभर राहुल की पिटाई की और बेहोशी की हालत में उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
दो युवक हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलने पर किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली राहुल हत्याकांड में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरेली राहुल हत्याकांड में अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कारीगरी का काम करता था राहुल
परिजनों के अनुसार राहुल कारीगरी का काम करता था। कभी-कभी शराब भी पी लेता था। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बरेली राहुल हत्याकांड के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मोहल्ले में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल ये देखना होगा बरेली राहुल हत्याकांड में आरोपी कब पकड़े जाएंगे, सभी की नजर इसी टिकी हुई हैं।

