कांवडनिरीक्षण के दौरान अफसरों को निर्देश देतीं बीडीए उपाध्यक्ष।

बरेलीकांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले बीडीए अब तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। रविवार को बीडीए उपाध्यक्ष ने शहर के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखीं। उन्हाेंने कहा कि कांवड मार्ग में कहीं भी कंकड़, गिट्टी या निर्माण सामग्री नहीं रहनी चाहिए, जिससे शिवभक्तों को परेशानी हो।

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने सख्ती से कहा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा कोई भी काम अधूरा नहीं रहना चाहिए। सड़क से लेकर स्वागत द्वार, रोशनी, सफाई और यातायात व्यवस्था तक हर व्यवस्था की मौके पर समीक्षा की गई। साथ ही निर्माणाधीन पीलीभीत बाईपास के काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि यात्रा के दौरान यातायात प्रभावित न हो।

  • कहा कि शाहजहांपुर रोड, बदायूं रोड, रामपुर रोड और बीसलपुर रोड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पूरी तरह समतल और सुरक्षित होने चाहिए।
कांवड़, kanwar
निरीक्षण करतीं वीसी बीडीए

शहर के प्रवेश द्वार बनेंगे आकर्षण का केंद्र

इस बार कांवड़ यात्रा में शहर के चारों प्रमुख प्रवेश द्वारों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। फूलों की सजावट, आकर्षक विद्युत रोशनी और शिवमय थीम से श्रद्धालुओं का स्वागत होगा। बीडीए श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी तैयार करा रहा है, जबकि पूरे मार्ग पर शिव भजनों के जरिए भक्तिमय माहौल बनाया जाएगा।

बीडीए उपाध्यक्ष ने सौम्या पांडेय ने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक एवं विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण का प्रयास है कि कांवड़ मार्गों पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो तथा सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

तीसरे रविवार व सोमवार को कावंडियों का भव्य स्वागत करेगा बीडीए

बीडीए उपापध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि सावन के तीसरे रविवार व सोमवार को 16 व 17 अगस्त के दिन कछला की ओर से आने वाले कावंडियों का भव्य स्वागत तपेश्वरनाथ (मढ़ीनाथ) द्वार बदायूं रोड पर और हरिद्वार की ओर से आने वाले कावंडियों का स्वागत अवैद्यनाथ द्वार रामपुर रोड पर किया जाएगा।

कांवड़, kanwar
कांवड यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करतीं बीडीए उपाध्यक्ष।

आराम से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक की सुविधा

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए स्वागत स्थलों पर विशेष रूप से मोबाइल चार्जिंग हब और अंगवस्त्र वितरण की व्यवस्था की जा रही है। बीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि सभी व्यवस्थाएं तय समय से पहले पूरी कर ली जाएं और यात्रा के दौरान लगातार निगरानी रखी जाए।

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया गया जोर

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि बरेली से गुजरने वाले लाखों शिवभक्तों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कांवड़, kanwar
सड़कों के समतलीकरण का निर्देश देतीं बीडीए उपाध्यक्ष।

जल्द पूरा होगा सड़कों का चौड़ीकरण, समतलीकरण

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत विभिन्न मार्गों पर सड़कों का चौड़ीकरण, समतलीकरण एवं मरम्मत, उच्च गुणवत्ता की विद्युत प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को हटाने तथा सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।

इन व्यवस्थाओं का किया गया है इंतजाम

कांवड़ियों की सुविधा के लिए स्वागत स्थलों, शिविरों पर भंरा स्टॉल, विश्राम क्षेत्र, चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस सेवा, कांवड़ स्टैंड, मोबाइल टॉयलेट, शुद्ध पेयजल सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *