up newsऑडिटोरियम के बाहर खड़े दिवंगत विधायक के बेटे ईशान

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में पंडित राधेश्याम की प्रतिमा के अनावरण और ऑडिटोरियम का नाम ‘पंडित राधेश्याम स्मृति भवन’ किए जाने के कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दिवंगत विधायक श्याम बिहारी के पुत्र ईशान जब कुछ देर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया।

गेट पर ही रोक दिए गए ईशान

मुख्यमंत्री योगी सभागार के भीतर कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी बीच दिवंगत विधायक श्याम बिहारी के पुत्र ईशान जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंचे, लेकिन सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश देने से इनकार कर दिया। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि कार्यक्रम शुरू हो चुका है और वे देर से पहुंचे हैं, इसलिए अब प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। ईशान ने खुद का परिचय भी दिया, लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उन्हें भीतर नहीं जाने दिया। कुछ देर तक गेट पर बातचीत होती रही, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिल सका।

अंदर चल रहा था मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम के दौरान आवागमन पर सख्ती बरती जा रही थी। मुख्यमंत्री ने पंडित राधेश्याम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्मार्ट सिटी परियोजना से बने जीआईसी ऑडिटोरियम का नाम बदलकर ‘पंडित राधेश्याम स्मृति भवन’ किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस रवाना हो गए, जहां उन्होंने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *