भारत की ब्रह्मांड सुंदरी मनिका विश्वकर्मा

राजस्थान की बेटी और मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। 23 साल की मनिका ने हाल ही में सिल्वर शिमरी गाउन में ऐसा ग्लैमरस लुक दिखाया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। उनके इस मॉडर्न प्रिंसेस अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया है।

ब्यूटी विद ब्रेन का फिर दिखा ग्लैमरस अंदाज

कम उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतने वाली मनिका विश्वकर्मा सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्टाइल सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों को प्रभावित किया और एक बार फिर लाइमलाइट बटोर ली। मनिका ने सिल्वर रंग का बेहद खूबसूरत शिमरी गाउन पहना, जिसमें ग्लैमर और एलिगेंस का शानदार मेल देखने को मिला। यह गाउन मशहूर डिजाइनर लेबल “She Own” द्वारा तैयार किया गया था। गाउन पर सेक्विन वर्क और फ्लोरल एम्बेलिशमेंट्स ने इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया।

मरमेड कट डिजाइन ने बढ़ाया आकर्षण

गाउन को फिगर-हगिंग मरमेड कट में डिजाइन किया गया था, जिसने मनिका के बॉडी कर्व्स को खूबसूरती से उभारा। ऊपरी हिस्सा फिटेड रखा गया, जबकि घुटनों के नीचे फ्लेयर्ड डिजाइन दी गई। इससे पूरे आउटफिट को एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक मिला। गाउन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3डी फ्लोरल एम्बेलिशमेंट और एप्लीक डिटेलिंग रही। ऊपरी हिस्से पर हैवी फ्लोरल वर्क किया गया था, जबकि नीचे की ओर इसे हल्का रखा गया। सिल्वर सेक्विन की चमक के साथ यह डिजाइन किसी फेयरीटेल ड्रेस जैसा एहसास दे रहा था।

ट्रेल ने लुक में जोड़ा रॉयल टच

मनिका के गाउन में दोनों तरफ शीयर ट्रेल अटैच की गई थी, जिसने पूरे लुक को और भी ड्रीमी बना दिया। ऑफ-शोल्डर स्ट्रैप्स से जुड़ी यह ट्रेल मूवमेंट के दौरान फ्लोइंग इफेक्ट देती नजर आई, जिससे उनका लुक किसी हॉलीवुड रेड कार्पेट स्टार जैसा दिखा। अपने आउटफिट को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाने के लिए मनिका ने जूलरी और मेकअप को बेहद सिंपल रखा। उन्होंने केवल स्टेटमेंट डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स पहने। वहीं ग्लोइंग बेस, न्यूड लिप्स और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और निखार दिया।

लड़कियों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बना यह लुक

मनिका का यह लुक शादी, रिसेप्शन, प्री-वेडिंग शूट और इंगेजमेंट जैसे खास मौकों के लिए शानदार फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है। मरमेड कट गाउन, मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप का यह कॉम्बिनेशन हर किसी को रॉयल और क्लासी लुक दे सकता है। ऐसे में मनिका का यह मॉडर्न प्रिंसेस अवतार फैशन प्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *