बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में रोहेलखंड मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर पर सोशल मीडिया के जरिये मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम स्टोरी में अभद्र टिप्पणी का आरोप
डॉ. पायल पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके सीनियर वासु गंधर्व ने 24 सितंबर को इंस्टाग्राम पर उनके संबंध में कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक स्टोरी पोस्ट की। आरोप है कि पोस्ट में गाली-गलौज के साथ धमकी और अपमानजनक बातें भी लिखी गई थीं।
स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग सौंपी
डॉक्टर का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से उन्हें मानसिक प्रताड़ना और परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने संबंधित इंस्टाग्राम स्टोरी के स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत के आधार पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।