up newsफीता काटकर चौकी का शुभारंभ करतीं एसपी साउथ अंशिका वर्मा

बरेली। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मीरगंज में अंडरपास के पास बनी नई कस्बा चौकी का एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने सोमवार को शुभारंभ किया। चौकी शुरू होने के साथ ही अब कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी और तेज होगी, जबकि आम लोगों को भी अपनी शिकायत लेकर थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पुलिस चौकी के उद्घाटन अवसर पर एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि नई चौकी का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना और पुलिस की पहुंच को और प्रभावी बनाना है। किसी भी परेशानी की स्थिति में लोग सीधे चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

bareilly

24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस, शिकायतों पर होगी तुरंत कार्रवाई

नई चौकी पर चौबीसों घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही जनसुनवाई रजिस्टर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आने वाली शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जा सके और उनके निस्तारण की निगरानी हो सके। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि चौकी शुरू होने से अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

नए आरक्षियों को मिला हाईटेक पुलिसिंग का पाठ

चौकी के उद्घाटन के बाद एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने थाना मीरगंज का निरीक्षण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों और महिला आरक्षियों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए जवानों से सीधे बातचीत की।

news

साइबर अपराध से लेकर यक्ष एप तक सीखने की हिदायत

अंशिका वर्मा ने रिक्रूट आरक्षियों से कहा कि बदलते दौर में पुलिसिंग केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं है। साइबर अपराध, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, यक्ष एप और जनसुनवाई प्रणाली की गहरी जानकारी हासिल करना समय की जरूरत है। उन्होंने जवानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनने और अपनी रुचि के क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

बेहतर प्रशिक्षण से तैयार होगी मजबूत पुलिस फोर्स

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। एसपी साउथ ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक, प्रभावी और परिणाम आधारित बनाया जाए, ताकि भविष्य में पुलिस बल को कुशल और आधुनिक चुनौतियों से निपटने में सक्षम जवान मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *