बरेली। डीआईजी अजय कुमार साहनी की अगुवाई में बरेली रेंज पुलिस ने जन शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में बाजी मारी है। अगस्त की IGRS रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र यूपी में पहले स्थान पर रहा। बदायूं और शाहजहांपुर जिलों ने भी संयुक्त रूप से नंबर वन रैंक हासिल की, जबकि परिक्षेत्र के 68 थानों ने भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की।
बरेली के 24 थानों का शानदार प्रदर्शन
IGRS शिकायतों के निस्तारण में बरेली जिले के 24 थानों ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इनमें सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरी चैनपुर, कैंट और फतेहगंज पूर्वी थाना शामिल हैं।
बदायूं के 15 और पीलीभीत के 10 थाने अव्वल
बदायूं के कुंवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उसहैत, मूसाझाग, हजरतपुर और कोतवाली समेत 15 थानों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। पीलीभीत के महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, बीसलपुर, अमरिया और बिलसंडा समेत 10 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया।
शाहजहांपुर के 19 थानों ने भी मारी बाजी
शाहजहांपुर जिले के महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, जलालाबाद, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मिर्जापुर, सदर बाजार, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा और खुदागंज समेत 19 थानों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
तीन IGRS कर्मियों को मिलेगा पुरस्कार
प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात IGRS कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा जिन जिलों और थानों का IGRS शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया जाएगा।