bareillyपौधा लगातीं बीडीए उपाध्यक्ष और एमएलसी

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को बीडीए ने जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया। बीडीए ने अपनी सभी आवासीय योजनाओं और विकास परियोजनाओं में 7,300 पौधों का रोपण कर हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई मजबूती दी।

अभियान के तहत सेक्टर-08 स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

0

विधायक, एमएलसी और बीडीए उपाध्यक्ष ने किया पौधारोपण

वृक्षारोपण कार्यक्रम में बिथरी चैनपुर विधायक राघवेन्द्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए जनसहभागिता को अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए, संरक्षण का भी लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में घने वृक्ष बनकर पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बना सकें। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा प्रदेश सरकार के हरित उत्तर प्रदेश अभियान को सफल बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे। प्राधिकरण ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।

1

अमृत वाटिका में हुआ वृक्षारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत कैंट विधानसभा क्षेत्र के मणिनाथ मंडल स्थित सुभाष नगर की अमृत वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, वार्ड पार्षद, महानगर पदाधिकारी, मणिनाथ मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता समेत लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *