बुलडोजरसड़क तोड़ता बीडीए का बुलडोजर।

बरेली बीडीए ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कैंट थाना क्षेत्र में विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। बिना प्राधिकरण की मंजूरी के प्लॉटिंग कर सड़क, गेट और बाउंड्रीवाल तक खड़ी कर दी गई थी। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों कॉलोनियों में चल रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।

बुलडोजर

बुखारा रोड पर दूसरी कॉलोनी भी जमींदोज

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे के अनुसार ग्राम बारीनगला में वरुण शंखवार द्वारा आरोही एन्क्लेव के नाम से करीब 4000 वर्गमीटर क्षेत्र में कॉलोनी विकसित की जा रही थी। आरोप है कि बिना किसी स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन कर सड़क बनाई जा रही थी, मुख्य गेट और बाउंड्रीवाल भी तैयार कर दी गई थी। शिकायत और जांच के बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसी अभियान के दौरान बुखारा रोड पर नेम चंद्र सक्सेना और पोषाकी लाल उपाध्याय द्वारा लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही दूसरी अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई हुई। यहां भी बिना बीडीए की अनुमति के प्लॉट काटे जा रहे थे और सड़क व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। बुलडोजर पहुंचते ही पूरी साइट पर अफरा-तफरी मच गई और अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।

प्लॉट खरीदने से पहले कर लें यह जांच

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट में निवेश करने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसका लेआउट और मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। बिना स्वीकृति विकसित की गई कॉलोनियों में खरीदे गए प्लॉट भविष्य में कानूनी कार्रवाई और ध्वस्तीकरण की जद में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि कोई भी भूखंड या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच करें। बिना स्वीकृति किए गए निर्माण और प्लॉटिंग पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *