UP NEWSफांसी लगाकर जान देने वाला युवक नवल किशोर।

बरेली। किला थाना क्षेत्र के फूलबाग में बुधवार दोपहर 32 वर्षीय नवल किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर करता था परिवार का गुजारा

नवल किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने का काम करता था। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

छह महीने पहले हादसे में हुई थी छोटे भाई की मौत

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद नवल के चाचा रिंकू ने बताया कि करीब छह महीने पहले सड़क हादसे में नवल के छोटे भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद से नवल परेशान रहता था। हालांकि, आत्महत्या की वजह को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

किला पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *