bareillyजांच करतीं सुरक्षा एजेंसियां

बरेली। प्रियदर्शनी नगर स्थित पुराने पासपोर्ट कार्यालय को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पासपोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए धमकी भरे मेल के बाद पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।

ईमेल मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यालय की छत से लेकर सभी कमरों और आसपास के परिसर की बारीकी से जांच की। कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पूरे परिसर की जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की और कार्यालय परिसर को पूरी तरह सुरक्षित बताया।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहला मौका नहीं है जब पुराने पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर जांच शुरू कर दी है। ईमेल के स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *