bareillyमृतका का फाइल फोटो

बरेली। बिशारतगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव रविवार सुबह गांव के पास नदी से बरामद हुआ, विवाहिता 9 जुलाई से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

थाना क्षेत्र के रघुवीपुरा निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उन्होंने अपने 21 वर्षीय श्रीदेवी का विवाह 26 जून को बदायूं जिले के एक युवक के साथ किया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह मायके आ गई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह दोबारा ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि 9 जुलाई को नवविवाहिता बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। बाद में ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उसे गांव के पास नदी की ओर जाते हुए देखा गया था।

ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से मिला शव

सूचना मिलने पर पुलिस ने नदी और आसपास के क्षेत्र में खोज अभियान शुरू कराया। रविवार सुबह ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नदी से विवाहिता का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। विशारतगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed