Rashifal: रविवार, 5 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन चंद्रमा का गोचर शतभिषा नक्षत्र में कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, वहीं गुरु और शुक्र की अनुकूल स्थिति से शुभ अधि योग का निर्माण होगा। कर्क राशि में गुरु के प्रभाव से हंस राजयोग भी बन रहा है। इन विशेष योगों का सबसे अधिक लाभ वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभराशि के जातकों को मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि: प्रेम और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी
वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन रोमांटिक और भाग्यशाली रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और खरीदारी के योग भी बन रहे हैं।
उपाय: पान के पत्ते पर कपूर की बाती जलाकर माता लक्ष्मी की आरती करें।
मिथुन राशि: आर्थिक संतुलन और खुशखबरी के संकेत
मिथुन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। गुरु के प्रभाव से धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और परिवार के मामलों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात के भी योग हैं।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
कन्या राशि: कमाई बढ़ेगी, कारोबार में मिलेगा फायदा
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। किसी नई डील या व्यापारिक अवसर से खुशी मिल सकती है। किराना व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा, कला और रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: हरे वस्त्र में साबुत मूंग और 11 दूर्वा बांधकर गणेश मंदिर में अर्पित करें।
तुला राशि: कारोबार और पारिवारिक जीवन में मिलेगी सफलता
तुला राशि वालों की कई चिंताएं दूर हो सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं। विशेष रूप से वस्त्र, कॉस्मेटिक और श्रृंगार सामग्री का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करें और ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जप करें।
कुंभ राशि: संपर्कों से मिलेगा लाभ, मेहनत का मिलेगा फल
कुंभ राशि के जातकों को सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और पहले से बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मेहनत करने वालों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
उपाय: अपने लक्ष्य पर पूरी मेहनत और एकाग्रता से काम करें, सफलता मिलने के योग प्रबल हैं।