up newsवायरल वीडियो से लिये गये क्लिप।

बरेली। रामपुर गार्डन के हीलियोस जिम में गाड़ी तोड़ने से शुरु हुए विवाद में जिम संचालक और उनके साथियों ने एक थर्ड जेंडर और उसके साथियों को लात घूंसों से पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिये, उन्हें निर्वस्त्र कर वीडियो बनाये। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

प्रेमनगर के कोहाड़ापीर निवासी थर्ड जेंडर सलमान उर्फ मन्नू सूरी ने बताया 7 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उसके मुंहबोले भाई विशाल ने फोन कर बताया कि उसकी गाड़ी हीलियोस जिम के बाहर तोड़ दी है। इसके बाद मन्नू सूरी अपने दो साथियों के साथ जिम पहुंचीं। संचालक अश्वनी शर्मा से बात की। बातचीत के दौरान जिम संचालक ने गाड़ी तोड़ने वाले की जानकारी मिलने पर बताने की बात कही। इसके बाद मन्नू सूरी और उसके साथी वहां से लौट आये। मन्नू सूरी का आरोप है कि रात करीब 10 बजे उसके एक साथी के पास जिम संचालक के साथी का फोन आया। फोन पर कहा गया कि गाड़ी तोड़ने वाले की जानकारी मिल गई है। वे लोग जिम आ जाएं। इसके बाद मन्नू सूरी और उसके साथी दोबारा जिम पहुंचे। आरोप है कि वहां अश्वनी शर्मा के साथ सुशील, अंकित, अजय और तीन-चार अन्य लोग मौजूद थे।

बातचीत के बजाय शुरू हुई मारपीट, अभद्रता का भी आरोप

मन्नू सूरी ने बताया कि जिम पहुंचने के बाद कुछ ही देर में मामला बिगड़ गया। आरोपियों ने उसके और उसके साथियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उसका कहना है कि हालत बिगड़ने पर वह बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से निकल सका।

0

घटना का वीडियो वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और आरोपों की पुलिस जांच करेगी। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जिम संचालक अश्वनी शर्मा समेत नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *