बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तर प्रदेश ने बरेली के डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें आईएमए यूपी स्टेट (2025-26) की पहली स्टेट वर्किंग कमेटी बैठक के लिए स्पेशल इनवाइटी सदस्य बनाया गया है।
22 फरवरी को देवरिया में जुटेंगे प्रदेशभर के डॉक्टर
आईएमए यूपी स्टेट की यह अहम बैठक 22 फरवरी 2026 को देवरिया में होगी। आयोजन आईएमए देवरिया शाखा की ओर से होटल पार्थ रेजिडेंसी, कसिया रोड में किया जाएगा। प्रदेशभर से वरिष्ठ चिकित्सक और पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। आईएमए की यह बैठक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों पर मंथन के लिए अहम मानी जा रही है।
बरेली के लिए गर्व की बात
डॉ. लईक अहमद अंसारी का चयन स्टेट अध्यक्ष की संस्तुति पर किया गया है। उनके स्पेशल इनवाइटी बनने से बरेली के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है। चिकित्सकों का कहना है कि इससे जिले की पहचान प्रदेश स्तर पर और मजबूत हुई है।
चिकित्सा जगत ने दी बधाई
डॉ. अंसारी को यह दायित्व मिलने पर जिले के डॉक्टरों और स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश स्तर पर चिकित्सा व्यवस्था को मिलेगा।