google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyआग बुझाती दमकल की टीम।

बरेली। प्रेमनगर के राजेंद्र नगर में मंगलवार दोपहर एक बंद मकान में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मकान बंद होने के कारण अंदर पहुंचना मुश्किल हो गया। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को मकान की खिड़कियां तक तोड़नी पड़ीं। इसके बाद अंदर घुसकर पानी की बौछार की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बंद मकान के अंदर धधकती रहीं लपटें

घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:34 बजे आवास विकास कॉलोनी के मकान नंबर बी-22/6 की है। यह मकान आभा टंडन का है। दोपहर में अचानक मकान के अंदर आग भड़क उठी। उस समय मकान बंद था। आग की लपटें बढ़ने के साथ ही आसपास के लोगों में बेचैनी बढ़ गई। लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

खिड़कियां तोड़कर अंदर पहुंची दमकल टीम

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार शुरू की। मकान बंद होने के कारण आग तक पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में दमकलकर्मियों ने मकान की खिड़कियां तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया। इसके बाद पाइप के जरिए लगातार पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद लपटों को पूरी तरह शांत किया जा सका।

नुकसान का आकलन नहीं, आग की वजह भी साफ नहीं

आग से मकान के अंदर रखा कितना सामान जलकर राख हुआ और कितना आर्थिक नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल अधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *