बरेली। रामपुर गार्डन स्थित बरेली एमआरआई सेंटर में बृहस्पतिवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एसी की मरम्मत के दौरान अचानक स्पार्किंग से आग लग गई। सेंटर में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में सभी बाहर निकल आए। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
एसी की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
रामपुर गार्डन स्थित बरेली एमआरआई सेंटर में बृहस्पतिवार दोपहर एसी की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। घटना के समय सेंटर में कई मरीज जांच कराने पहुंचे थे। आग लगते ही मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सुरक्षा के लिए सेंटर से बाहर निकल आए।
कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आग लगने के बाद सेंटर के कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन सिलिंडर का इस्तेमाल कर आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, घटना के बाद कुछ देर तक सेंटर के बाहर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मरीजों को अगले दिन जांच के लिए बुलाया
घटना के बाद एहतियात के तौर पर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को अगले दिन आने के लिए कहा गया। इसके चलते जांच कराने पहुंचे मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। राहत की बात यह रही कि आग से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारी संजीव यादव ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है।