google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyरेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रमुखता

LDCE ओपन टू ऑल के तहत अवसर बढ़ाने और एस्कॉर्टिंग स्टाफ-वेंडरों की अलग यूनिफॉर्म पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) ने रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रमुखता से उठाया। महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पार्ट पीएनएम के सभी एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें कैडर रीस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति के अवसर, कर्मचारियों की ड्रेस और एलडीसीई (ओपन टू ऑल) जैसे मुद्दे शामिल रहे।

कैडर रीस्ट्रक्चरिंग और पदोन्नति पर जोर

बैठक में कैडर रीस्ट्रक्चरिंग के मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। AIRF ने इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनरों सहित अन्य रेल कर्मचारियों को पदोन्नति के अधिक अवसर देने की मांग रखी। इसके लिए LDCE (Open to All) अथवा GDCE के माध्यम से पदोन्नति की व्यवस्था को बेहतर बनाने और संबंधित रिक्तियों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त पद रखने का सुझाव दिया गया। रेलवे बोर्ड ने इस मुद्दे को गंभीरता से सुना।

एस्कॉर्टिंग स्टाफ और वेंडरों की होगी अलग पहचान

बैठक में एस्कॉर्टिंग स्टाफ और वेंडरों की यूनिफॉर्म का मुद्दा भी उठाया गया। AIRF ने कहा कि दोनों की जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र अलग-अलग हैं, इसलिए उनकी ड्रेस भी अलग होनी चाहिए। चर्चा के दौरान वेंडरों के लिए अलग यूनिफॉर्म निर्धारित करने पर सहमति बनी। इससे यात्रियों को एस्कॉर्टिंग स्टाफ और वेंडरों की पहचान करने में आसानी होगी।

रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में सहायक महामंत्री बसंत चतुर्वेदी सहित AIRF के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में रेलवे बोर्ड के मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर, PED/IR, AM/HR, ED/EN समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इज्जतनगर की पूर्व डीआरएम एवं वर्तमान में रेलवे बोर्ड में पीईडी/आईआर श्रीमती रेखा यादव भी बैठक में शामिल हुईं। AIRF की ओर से जेआर भोसले, एसके त्यागी, मुकेश माथुर और एलएन पाठक ने भी कर्मचारियों का पक्ष रखा।

कर्मचारी हितों के समाधान की अपेक्षा

AIRF प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के अधिकारों, पदोन्नति, कैडर विकास और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपना पक्ष रखा। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। फेडरेशन ने कर्मचारी हितों में आवश्यक निर्णय लिए जाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *