bareillyपोस्टर जारी।

बरेली। हजरत शाहदाना वली की दरगाह पर होने वाले सालाना उर्स-ए-पाक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को दरगाह परिसर में उर्स का पोस्टर जारी कर कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस बार सालाना उर्स 13 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर तक चलेगा। उर्स में देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद और जायरीन शिरकत करेंगे।

दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी उर्फ बब्बू मियां ने बताया कि सरकार शाहदाना वली के सालाना उर्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। उर्स के दौरान दरगाह परिसर में होने वाले कार्यक्रमों और आने वाले जायरीनों की सहूलियत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

दुनिया के कोने-कोने से पहुंचते हैं शाहदाना वली के चाहने वाले

दरगाह के मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि सरकार शाहदाना वली से अकीदत रखने वाले लोग देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से उर्स में शिरकत करने बरेली पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन से उर्स से पहले सभी जरूरी इंतजाम मुकम्मल कराने की मांग की गई है, ताकि जायरीनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उर्स से पहले दुरुस्त हों सड़कें, खराब मरकरी भी बदलें

दरगाह कमेटी ने पुलिस-प्रशासन से उर्स के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ दरगाह और आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है। बिजली और पेयजल की निर्बाध व्यवस्था के साथ दरगाह के आसपास की खराब सड़कों की मरम्मत कराने को भी कहा गया है। इसके अलावा श्यामगंज पुल के नीचे खराब पड़ी मरकरी लाइटों को जल्द बदलवाने की मांग उठाई गई है। कमेटी का कहना है कि उर्स शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।

पोस्टर विमोचन में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में वसी अहमद वारसी, यूसुफ इब्राहिम, गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, तौसीफ खां, मौलाना अला उद्दीन नूरी, अकरम अली वारसी, अब्दुल सबूर, शीरोज सैफ कुरैशी, शान खां, सईद खां, मुकर्रम बेग, सलमान शम्शी, परवेज खां, जावेद खां, गुल्लन खान, भूरा साबरी, सलीम रजा और अदनान खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *