up newsहिस्ट्रीशीटर

बरेली। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इनमें किला थाना क्षेत्र के गोकशी में लिप्त दो सगे भाई भी शामिल हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब इन अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उनकी हर गतिविधि का नियमित सत्यापन किया जाएगा।

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की निगरानी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हत्या, गोकशी, रंगदारी, हत्या के प्रयास, वाहन चोरी और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त 12 अपराधियों को चिन्हित कर उनकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस का मानना है कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

भमोरा और देवरनिया में सबसे ज्यादा खुले हिस्ट्रीशीट

भमोरा थाना पुलिस ने लंगूरा निवासी सुरकेश पुत्र देवेंद्र दत्त शर्मा, बन्दौआ निवासी मैकूलाल उर्फ गाइकल पुत्र परमेश्वरी दयाल, क्योना शादीपुर निवासी नूरहसन पुत्र लाल मोहम्मद तथा लंगूरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुम्मेरीलाल को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है। वहीं देवरनिया थाना पुलिस ने इस्लामनगर रिछा निवासी महताब पुत्र खतीब अहमद, मरतान रिछा निवासी विकार अहमद पुत्र अब्दुल्ला, मुड़िया जागीर निवासी चंदा पुत्र नवी अहमद और डांडी हमीर निवासी उस्मान शाह उर्फ राजा पुत्र लल्लन शाह की हिस्ट्रीशीट खोली है।

किला के गौतस्कर सगे भाई भी पुलिस रडार पर

किला थाना पुलिस ने गोकशी के मामलों में लिप्त सुर्खा चौधरी तालाब निवासी दो सगे भाइयों आबिद उर्फ बाबू पुत्र नासिर और राशिद पुत्र नासिर को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है। इसके अलावा सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर निवासी रहीश पुत्र हमीद तथा अलीगंज थाना क्षेत्र के नकटपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र गान सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

अपराधियों की हर गतिविधि पर रहेगी पैनी निगरानी

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि नवघोषित हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उनके आवागमन, संपर्कों और गतिविधियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाएगा। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *