बरेली जोनएडीजी जोन रमित शर्मा

बरेली। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में पूरे प्रदेश में बरेली जोन ने पहला स्थान हासिल किया है। एडीजी जोन रमित शर्मा के प्रयासों से एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि दर्ज की गई है। वहीं, शासन स्तर से जारी की गई मासिक रैंकिंग में बरेली जोन को संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम रैंक मिली है। इससे पूर्व भी पिछले कई महीनो से बरेली जोन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल आइजीआरएस में अव्वल रही है।

  • बरेली जोन के सभी 9 जिलों ने हासिल किए 100 फीसद नंबर

एडीजी जोन ने बताया कि बताया कि आईजीआरएस की जुलाई माह की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट-2026 की जारी ताजा रैंकिंग में बरेली जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर बरेली जोन के सभी 9 जिलों ने 100 फीसद नंबर हासिल किए हैं। आईजीआरएस केवल शिकायत निस्तारण का एक जरिया नहीं, बल्कि यह पुलिस की जवाबदेही और जनता के विश्वास का सबसे बड़ा पैमाना है। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय अपनी पूरी टीम, परिक्षेत्र के कप्तानों और थाना प्रभारियों की दिन-रात की मेहनत को दिया है।

बरेली रेंज के 70 से अधिक थानों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

आईजीआरएस की ताजा रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने में बरेली रेंज के 70 से अधिक थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें, जोन बरेली ने 100, परिक्षेत्र बरेली ने 120, परिक्षेत्र मुरादाबाद ने 110 नंबर प्राप्त किए हैं। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने भी पुलिस की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से संतुष्टि जताई थी।

बरेली-मुरादाबाद मंडल के सभी 9 जिले भी अव्वल

आईजीआरएस की ताजा रैंकिंग में बरेली-मुरादाबाद मंडल के सभी 9 जिले अव्वल रहे हैं। बरेली, बदायूं, अमरोह ने 135 में से 135 नंबर, जबकि रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और संभल ने 125 में से 125 नंबर प्राप्त किए हैं।

प्रथम स्थान को बरकरार रखना प्राथमिकता

एडीजी जोन रमित शर्मा ने बताया कि अलगा लक्ष्य प्रथम स्थान को बरकरार रखना प्राथमिकता में हैं। वहीं, कम प्रदर्शन करने वाले थानों की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे ताकि प्रथम स्थान को बरकरार रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *