google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Noida के ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता मोनिका नागर की मौत का मामला अब उलझता जा रहा है। दादरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने पति अनुज चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि करोड़ों की संपत्ति के लालच में पत्नी की हत्या की गई, जबकि दूसरी ओर सामने आए एक वीडियो ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस के मुताबिक मोनिका नागर और अनुज चौहान ने करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही मोनिका पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाया जा रहा था। मृतका के पिता की मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति मोनिका और उसकी मां के नाम थी।

हत्या या आत्महत्या? वीडियो से बढ़ा सस्पेंस

मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मोनिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह रोते हुए कहती दिखाई दे रही है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस अब इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मामला आत्महत्या का है या मानसिक प्रताड़ना और हत्या से जुड़ा है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

मोनिका की मां ने पति अनुज चौहान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 7 मई को मोनिका ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो मोनिका मृत मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि बाद में शव को दूसरी जगह ले जाकर जलाने की कोशिश भी की गई।

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच

दादरी पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने और संपत्ति विवाद—तीनों पहलुओं पर जांच चल रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *