google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyनवाबगंज में यासमीन जहां ने महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया

नवाबगंज में महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित, सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की दी जानकारी

बरेली। नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की ओर से नवाबगंज में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समिति की नगर अध्यक्ष छाया रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां ने महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटीशियन और मेहंदी के निःशुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं प्रशिक्षण लेकर घर बैठे रोजगार शुरू कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर सकती हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को एनजीओ की ओर से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। साथ ही स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक से ऋण दिलाने में सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर

यासमीन जहां, अध्यक्ष, नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति ने महिलाओं से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने और उनकी पढ़ाई में बाधा न बनने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ या रास्ता रोकने जैसी घटनाओं पर चुप रहने के बजाय पुलिस की मदद लेनी चाहिए। पुलिस से सुनवाई नहीं होने पर समिति को जानकारी दें, ताकि मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जा सके। उन्होंने महिलाओं और युवतियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया।

महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में यासमीन जहां ने महिलाओं को फूल-माला पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।शिविर में छाया रस्तोगी (नगर अध्यक्ष, नवाबगंज), सुदेश कुमारी (कोषाध्यक्ष), शहरोज खान (प्रवक्ता) और सिद्दीक अहमद (संरक्षक) सहित मिथलेश कुमारी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, पुष्पा और सरिता देवी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *