google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyसीओ विजय राणा, इंस्पेक्टर सुनील, बिजेंद्र, संजय और हेड कांस्टेबल राहुल।

बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर बरेली पुलिस की झोली उपलब्धियों से भर गई। जिले के 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट, सराहनीय सेवा और शौर्य के लिए अलग-अलग पदक व सम्मान चिह्न से नवाजा गया है। इनमें सबसे बड़ी उपलब्धि सीओ एलआईयू विजय कुमार राणा के नाम रही। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है। इससे पहले भी वह गृह मंत्रालय का अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

विजय राणा के नाम सबसे बड़ा सम्मान

सीओ एलआईयू विजय कुमार राणा को लंबे सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी उपलब्धि ने बरेली पुलिस का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले गृह मंत्रालय भी उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित कर चुका है।

संजय को स्वर्ण, सुनील को शौर्य का रजत

सराहनीय सेवाओं के लिए कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को डीजीपी का स्वर्ण सम्मान चिह्न दिया गया है। वहीं एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को शौर्य के आधार पर रजत सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान मिला है।

इन पुलिसकर्मियों के सीने पर भी सजा सम्मान

एसओजी के हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, अभिसूचना विभाग के अमित त्यागी, सिपाही धर्मेंद्र चौधरी और फायरमैन तीरन ध्वज को रजत सम्मान चिह्न दिया गया है। सेवानिवृत्त सहायक रेडियो अधिकारी प्रदीप कुमार और आरटीसी इंस्पेक्टर हारून खां को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया गया है। इसके अलावा भोजीपुरा थाने की एसआई अनीता देवी, एसपी नॉर्थ के रीडर अर्जुन सिंह, मॉनिटरिंग सेल में तैनात एसआई श्याम सिंह और फायरमैन अजयपाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया है।

एसएसपी ने दी पूरी टीम को बधाई

एसएसपी अनुराग आर्य ने राष्ट्रपति पदक और विभिन्न सम्मान चिह्न हासिल करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके सेवाभाव की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *