up newsटावर पर चढ़ा युवक

बदायूं। प्रेम प्रसंग में निराश एक युवक रविवार को 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बरेली के थाना अलीगंज निवासी नदीम का बदायूं की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। इस बात से नदीम काफी परेशान और नाराज चल रहा था। रविवार को वह वजीरगंज कस्बे में एवीएस स्कूल के पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

टावर पर चढ़ते ही मच गई अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ते देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे बहुत समझाया, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया।

पुलिस की सूझबूझ से टली अनहोनी

युवक के नीचे उतरते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। वजीरगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *