google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyस्वागत करते भाजपा नेता।

बरेली। राज्यसभा सांसद बनने के बाद श्रुति गंगवार शनिवार को पहली बार बरेली पहुंचीं तो भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। फतेहगंज पूर्वी से लेकर भारत सेवा ट्रस्ट तक जगह-जगह स्वागत का सिलसिला चला। कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे।

ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व मंत्री एवं एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने श्रुति गंगवार पर फूल बरसाए और माल्यार्पण कर राज्यसभा पहुंचने की बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा के कई विधायक, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रुति गंगवार का फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर में स्वागत किया गया। इसके बाद इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, ट्रांसपोर्ट नगर, सेटेलाइट चौराहे और भारत सेवा ट्रस्ट तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनके पहले आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा।

श्रुति बोलीं—जनकल्याण के लिए समर्पित है हर कार्यकर्ता

श्रुति गंगवार ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है। संगठन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को भी आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। बहोरन लाल मौर्य ने श्रुति गंगवार के राज्यसभा सांसद चुने जाने को कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का अवसर बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रुति सदन में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी। क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा और उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के उपसभापति रविन्द्र सिंह राठौर मौजूद रहे। राजकुमार शर्मा, पवन शर्मा, हर्षवर्धन आर्य, अनिल सक्सेना एडवोकेट, डॉ. त्रिवेणी दत्त, धर्म विजय गंगवार और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में वीरपाल गंगवार, डॉ. निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, विष्णु शर्मा, राहुल साहू, अभय चौहान, मीनाक्षी गंगवार, शिवम शर्मा, आरके कश्यप, संजय चौहान, अमित गुप्ता, राम प्रकाश गंगवार, अजय अरोरा, रामकिशन मौर्य, वेदपाल, राहुल राठी, नंदराम, अनुरोध सिंह, राजू हिंदुस्तानी, रमेश जैन और ललित अवस्थी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *