UP NEWSई-बसों के शत-प्रतिशत संचालन को लेकर सख्त निर्देश देते मंडलायुक्त शम्भू कुमार।

बरेली। बरेली की सिटी बस सेवा को पटरी पर लाने के लिए मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने सभी 25 ई-बसों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट की ग्यारहवीं बोर्ड बैठक में उन्होंने ऑफ रोड बसों को भी जल्द ऑन रोड कराने के लिए ऑपरेटर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ऑफ रोड बसों पर तत्काल कार्रवाई, सभी 25 ई-बसें चलाने का लक्ष्य

मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि सिटी ट्रांसपोर्ट की उपलब्ध सभी 25 ई-बसों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाए। जो बसें फिलहाल ऑफ रोड हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कर सड़क पर उतारने के लिए ऑपरेटर को अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

लोड फैक्टर की समीक्षा, यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर जोर

बैठक में ई-बसों के लोड फैक्टर की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने इसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि बस सेवा की उपयोगिता और संचालन क्षमता में सुधार किया जा सके।

अवैध ई-रिक्शा-ऑटो पर प्रतिबंध के निर्देश

नगर सीमा में संचालित अवैध ई-रिक्शा और ऑटो को प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके लिए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बोर्ड बैठक में परिवहन और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में अपर जिलाधिकारी (सिटी) सौरभ दुबे, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा, बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मो. अजीम और कंपनी सचिव दिलीप दीक्षित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *