bareillyकार्यक्रम के दौरान बच्चे और शिक्षक।

बरेली। गांधी जयंती पर नारायाणा वर्ल्ड स्कूल, रजपुरी नवादा में शुक्रवार को बच्चों ने अलग अंदाज में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। कोई फैंसी ड्रेस में नजर आया तो किसी ने भाषण और कविता के जरिए दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े किस्से और उनकी सीख साझा की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य आरसी धस्माना ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने बच्चों को गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते के साथ शास्त्री की सादगी और देश के प्रति समर्पण के बारे में बताया।

बच्चों ने मंच से सुनाए गांधी-शास्त्री के किस्से

इसके बाद मंच बच्चों के नाम रहा। कक्षा छह की वेदांगी, गुंजन और शिवांश ने गांधी और शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों को भाषण के जरिए सामने रखा। कक्षा आठ के युवराज और कक्षा 11 की काजल ने भी दोनों महापुरुषों के विचारों और देश के लिए उनके योगदान पर अपनी बात रखी।

आरोही की कविता ने खींचा ध्यान

कक्षा सात की आरोही पटेल ने कविता के जरिए गांधी और शास्त्री की सीख को अपने साथियों तक पहुंचाया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस गतिविधि में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी जैसे मूल्यों को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य आरसी धस्माना ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन सिर्फ किताबों में पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सीख को अपने व्यवहार और जीवन में उतारना भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *