बरेली। शहीद-ए-कर्बला और उर्स-ए-नूरी के मौके पर धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा की भी अनूठी पहल की जा रही है। 28 जून को हजियापुर में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण करेंगे। खून की जांच, दवाइयां और जरूरतमंदों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी पूरी तरह मुफ्त रहेगी।
बारादरी के हजियापुर स्थित गाजी पैलेस शादी हॉल (निकट अमर स्कूल) में रविवार 28 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन शहीद-ए-कर्बला और उर्स-ए-नूरी के उपलक्ष्य में मरकज-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट (मरकज़ एड) की ओर से किया जा रहा है।
विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
शिविर में शहर के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें फिजिशियन, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, नाक-कान-गला, फिजियोथेरेपी और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उचित परामर्श देंगे। साथ ही जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
मुफ्त होगी खून की जांच और मोतियाबिंद का ऑपरेशन
शिविर में थायराइड प्रोफाइल (T3, T4, TSH), शुगर, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर समेत कई जरूरी जांचें निशुल्क कराई जाएंगी। जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका अलग-अलग तिथियों पर राजेंद्र नगर स्थित कैलाश आई लेजर सेंटर में आयुष्मान कार्डधारकों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
सभी वर्गों के लोगों से लाभ उठाने की अपील
मरकज-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहसिन हसन खान ने कहा कि मोहर्रम और उर्स-ए-नूरी के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ समाज सेवा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त
शिविर प्रभारी हस्सान रज़ा ने बताया कि शिविर में किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण, जांच, दवाइयां और उपलब्ध सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। शिविर से जुड़ी जानकारी के लिए नासिर कुरैशी (9897556434) और शाहनवाज खान (8630289830) से संपर्क किया जा सकता है।