नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon India की बहुप्रतीक्षित प्राइम डे सेल 2026 का आगाज 4 जुलाई से होने जा रहा है। सेल 4 से 6 जुलाई तक चलेगी, लेकिन इसके कई आकर्षक ऑफर पहले ही लाइव कर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस दौरान स्मार्ट टीवी, फ्रिज, एसी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच समेत हजारों उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
सेल के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। SBI Card और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card धारकों को 5 प्रतिशत तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट
सेल में सैमसंग, वीवो, मोटोरोला, iQOO और वनप्लस जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के स्मार्टफोन सस्ते दामों में उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा, एयर प्यूरीफायर और डैशकैम जैसे गैजेट्स पर 50 से 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
टीवी, फ्रिज और एसी भी होंगे सस्ते
प्राइम डे सेल में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भी बड़े ऑफर मिलेंगे। स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वॉशिंग मशीन 55 प्रतिशत तक कम कीमत पर खरीदी जा सकेगी, जबकि फ्रिज पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। एसी और माइक्रोवेव ओवन पर भी 65 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच पर शानदार ऑफर
सेल के दौरान लैपटॉप पर 50 प्रतिशत तक, टैबलेट पर 40 प्रतिशत तक और हेडफोन पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। स्मार्टवॉच पर 80 प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा कैमरों पर 70 प्रतिशत और फर्नीचर पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
प्राइम मेंबरशिप भी हुई सस्ती
नए ग्राहकों के लिए प्राइम मेंबरशिप पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। 1,499 रुपये वाला वार्षिक प्राइम प्लान अब 999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं प्राइम लाइट प्लान 799 रुपये की जगह 599 रुपये और प्राइम शॉपिंग एडिशन (PSE) 399 रुपये की बजाय 299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि प्राइम डे सेल के दौरान सीमित समय के लिए फ्लैश डील, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का अतिरिक्त लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा।