Social Sharing icon

अमरोहा। शादी की खुशियों के बीच अमरोहा में ऐसा बवाल हुआ कि दूल्हे को ही अपनी बारात छोड़कर पुलिस के दरवाजे पहुंचना पड़ा। डीजे पर मनपसंद गाना न बजने पर दूल्हे के दोस्तों ने उसी की पिटाई कर दी। हालात ऐसे बिगड़े कि दूल्हा सेहरा पहनकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गया और निकाह बीच में ही छूट गया।

DJ पर गाना बना विवाद की जड़

घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मानकजुड़ी गांव की है। यहां अरमान की बारात कांकर सराय जा रही थी। बारात चढ़त के दौरान दोस्तों ने डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने की मांग की, लेकिन डीजे वाले ने मना कर दिया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

दोस्तों ने ही दूल्हे को बनाया निशाना

डीजे से बहस के बाद नाराज दोस्त दूल्हे के पास पहुंचे और उससे कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने ही दूल्हे अरमान की पिटाई कर दी। शादी का माहौल अचानक तनाव में बदल गया।

निकाह छोड़ SP ऑफिस पहुंचा दूल्हा

मारपीट से आहत दूल्हा अरमान निकाह के लिए जाने की बजाय सीधे परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गया। सेहरा पहने दूल्हे को पुलिस ऑफिस में देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

दूल्हे के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि शादी में हंगामा भी किया, जिससे निकाह में देरी हुई और माहौल खराब हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

दूल्हे ने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *