UP NEWSतमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बरेली। सीबीगंज थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान बदायूं के दातागंज निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सीबीगंज पुलिस टीम ने परसाखेड़ा चौकी क्षेत्र में बंडिया नहर मोड़ के पास घेराबंदी की। यहां बने एक छप्पर के नीचे से मोहम्मद आरिफ पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला व कस्बा दातागंज, बदायूं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है।

आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

बरामदगी के आधार पर सीबीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 398/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने बताया पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मोहम्मद आरिफ के खिलाफ इससे पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2016 में फतेहगंज पश्चिमी थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2018 में बदायूं के दातागंज थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। अब सीबीगंज थाने में आर्म्स एक्ट का नया मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद सिंह, उपनिरीक्षक पवन कृष्ण, उपनिरीक्षक मोहित शर्मा, कांस्टेबल शांति स्वरूप, विनीत कुमार और रजत राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *