google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyबारादरी पुलिस ने 1.250 किलो अवैध डोडा छिलका संग जफर खान को गिरफ्तार किया

बारादरी पुलिस की कार्रवाई, बरामद डोडा छिलका की कीमत करीब 18 हजार रुपये

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.250 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 18 हजार रुपये है।

मुखबिर की सूचना पर मजार के पास दबोचा

पुलिस के मुताबिक, 19/20 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पीलीभीत रोड स्थित विजय हास मियां की मजार के पास दबिश दी गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ।

रिक्शा चलाने की आड़ में बेचता था डोडा छिलका

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जफर खान (36) पुत्र दुलारे खान, निवासी एजाज नगर गौटिया के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिक्शा चलाता है और डोडा छिलका खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर बेचता है। इससे होने वाली कमाई से परिवार का पालन-पोषण करता है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 1306/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *