google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyमासूम की मौत का आरोपी ठेला चालक गिरफ्तार।

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में दाल से लदे स्कूटर वाले ठेले की टक्कर से तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार 29 नवंबर को उसे शाहदाना ग्राउंड में आरा मशीन के पास से गिरफ्तार किया।

तेज रफ्तार ठेले की टक्कर से गई थी जान

पुलिस के मुताबिक, माधोबाड़ी निवासी राजकुमार पुत्र दीपचंद ने 26 नवंबर को थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दाल से लदा स्कूटर वाला ठेला चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने उनकी करीब तीन वर्षीय बेटी शिव्यांशी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

घटना की सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में थाना बारादरी की टीम ने कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान रोहन पुत्र नंद किशोर, निवासी गंगापुर बड़ा कुआं, थाना बारादरी, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसे शाहदाना ग्राउंड में आरा मशीन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में दर्ज बीएनएस की धारा 106 को हटाकर धारा 105 की बढ़ोतरी की है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पूछताछ में आरोपी ने बताई यह बात

पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहन ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और स्कूटर वाला ठेला चलाकर मजदूरी करता है। 26 नवंबर को वह माधोबाड़ी गोदाम से दाल के कट्टे लादकर गंगापुर जा रहा था। इसी दौरान माधोबाड़ी से गंगापुर जाते समय एक बच्ची उसके ठेले के नीचे आ गई। आरोपी के मुताबिक, वह वहां से चला गया था। बाद में उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह बरेली से भागने की फिराक में शाहदाना ग्राउंड में आरा मशीन के पास खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बदली मुकदमे की धारा

पुलिस का कहना है कि विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 106 बीएनएस को हटाकर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *