google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSSSP अनुराग आर्य

बरेली। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। रविवार को जारी स्थानांतरण आदेशों के तहत 96 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जनपद बरेली पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर जनहित, रिक्त पदों और समानुपातिक समायोजन को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

पुलिस लाइन से थानों में भेजे गए दरोगा

रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुरेंद्र सागर को क्षेत्राधिकारी हाईवे कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महावीर सिंह, राजपाल सिंह और हरेंद्र सिंह को भोजीपुरा थाने भेजा गया है। इश्तेखार अहमद, बृजभूषण सिंह और राजेश कुमार को बिथरी चैनपुर थाने में तैनाती दी गई है। राजीव राठी, माया राम, अजय कुमार, जब्बार अली और धर्मवीर सिंह को फतेहगंज पश्चिमी थाने भेजा गया है।

कई चौकियों की कमान बदली

कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को कस्बा बहेड़ी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिरसा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उपाध्याय को कस्बा मीरगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। स्टेशन रोड चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता को कस्बा नवाबगंज चौकी भेजा गया है।
पवन कुमार को जोगीनवादा, संगम शर्मा को मॉडल टाउन, अभय सिवाच को मढ़ीनाथ, अंकित कुमार को मलूकपुर और अरविंद सिंह को आवास विकास चौकी की कमान सौंपी गई है। अंकुर तोमर को कुतुबखाना और प्रदीप कुमार को शाहबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

शहर से देहात तक चुनाव की द्रष्टि से बदले गए दरोगा

अवधेश कुमार सिरोही को बहेड़ी से मीरगंज, मूलचंद सिंह को सुभाषनगर से बहेड़ी, चंद्रकी राम सिंह को आंवला से क्योलड़िया और अब्दुल कामिल को फरीदपुर से सिरौली भेजा गया है। वीरेंद्र सिंह को फरीदपुर से बहेड़ी और चंद्रवीर को हाफिजगंज से कोतवाली में तैनाती दी गई है। महिला उपनिरीक्षक नीतू तोमर को कोतवाली से बहेड़ी और मानसी चौधरी को कैंट से मीरगंज भेजा गया है।

दो दरोगा पुलिस लाइन भेजे गए

शाही थाने में तैनात शमशाद आलम और शेरगढ़ थाने में तैनात रणवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, लोकेश तोमर को साइबर सेल में नई तैनाती दी गई है।

तत्काल रवानगी के निर्देश, आज ही मांगी अनुपालन रिपोर्ट

एसएसपी अनुराग आर्य ने स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थानांतरित निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को नई तैनाती के लिए तत्काल रवाना करने और अनुपालन रिपोर्ट रविवार को ही गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *