UP NEWSपुतला फूंकते कार्यकर्ता

बरेली। चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिला अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौकी चौराहा पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

‘चुनाव में पारदर्शिता जरूरी’, नारेबाजी कर उठाए सवाल

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची समेत चुनावी प्रक्रिया को लेकर सामने आए सवालों पर निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब मांगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की शंका को दूर करना जरूरी है।

एजाज अहमद बोले- सवालों का निष्पक्ष समाधान हो

जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष तरीके से समाधान होना चाहिए। इससे मतदाताओं का निर्वाचन व्यवस्था पर भरोसा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में पहुंचे

प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, आकाश यादव, धर्मेंद्र पाल, संदीप मौर्य, अनिल यादव, दीपक यादव और सुनील लोधी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *