प्रमोद यादव ने प्रेरक अंदाज में कहा कि “वकील हनुमान की तरह होते हैं

बरेली। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में आगामी तहसील एवं ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं को जिम्मेदारियां और दिशा-निर्देश दिए गए।

तहसील- ब्लॉक कार्यक्रमों की तैयारी पर जोर

अधिवक्ता सभा के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने अधिवक्ताओं से आगामी तहसील एवं ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक प्रभावी उपस्थिति और लगातार सक्रियता जरूरी है।

‘संविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका’

प्रमोद यादव ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वकीलों की जिम्मेदारी केवल अदालत तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने की भी है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपनी जिम्मेदारी और क्षमता को पहचानकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

‘वकील हनुमान की तरह, अपनी शक्ति पहचानें’

बैठक में प्रमोद यादव ने प्रेरक अंदाज में कहा कि “वकील हनुमान की तरह होते हैं, जिन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि जिस तरह हनुमान जी को अपनी शक्ति का स्मरण कराया गया तो उन्होंने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया, उसी तरह अधिवक्ता साथी भी अपनी क्षमता पहचानें और ‘पीडीए के हनुमान’ बनकर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से काम करें।

बूथ मजबूत होंगे तो संगठन होगा मजबूत

उन्होंने अधिवक्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के बूथों को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। प्रत्येक बूथ पर मजबूत उपस्थिति पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये अधिवक्ता रहे मौजूद

बैठक में अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष श्यामवीर यादव, सुभाष गुर्जर, हरभजन शाक्य, राजेंद्र यादव, जहांगीर बेग, अवधेश गुर्जर, पारुल राठौर, राजेश सिंह यादव, संजय शर्मा, शरद यादव, संजीव यादव, यशवीर यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *