UP NEWSप्रतीकात्मक चित्र।

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी और इंटर्नशिप की तलाश कर रहे विद्यार्थियों के लिए बुधवार, सात अक्टूबर को AVASAR 2026 प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 85 कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। डीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के साथ पूर्व छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

प्लेसमेंट ड्राइव नॉर्थ कैंपस में जीसी नरंग मार्ग स्थित गेट नंबर दो के मल्टीपर्पज हॉल में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय लगातार दूसरे वर्ष ‘AVASAR’ का आयोजन कर रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां विद्यार्थियों को रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर देंगी।

10 लाख से अधिक का पैकेज मिलने की संभावना

विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ड्राइव में अधिकतम सालाना पैकेज 10 लाख रुपये से अधिक हो सकता है। वहीं, इंटर्नशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 60 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलने का अवसर है।

रिज्यूम और पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचें

ड्राइव में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने अपडेटेड रिज्यूम की कई प्रतियां, आधार कार्ड, कॉलेज आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की तस्वीरें साथ लाने को कहा गया है। विद्यार्थियों को समय से पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि वे उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।

कंपनियों से सीधे संवाद का अवसर

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। इसके जरिए विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध नौकरियों, कंपनियों की जरूरतों और चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप नौकरी या इंटर्नशिप के अवसर तलाश सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *