UP NEWSबैंक हड़ताल टली।

नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस UFBU ने प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को फिलहाल टाल दिया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन IBA और UFBU के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है। इसके बाद यूनियनों ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

शनिवार की छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति

UFBU की ओर से 27 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक IBA और बैंक यूनियनों की बैठक रात करीब 9:30 बजे हुई। बातचीत में शेष शनिवार को भी बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार के लिए IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित करने पर सहमति बनी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी। इसका उद्देश्य ऐसा समाधान निकालना होगा, जो बैंक कर्मचारियों के साथ ग्राहकों के हितों को भी ध्यान में रखे।

PLI स्कीम में बदलाव पर भी होगी चर्चा

बैठक में स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू PLI Performance Linked Incentive Scheme का मुद्दा भी उठा। तय हुआ कि यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों को देखते हुए योजना में जरूरी बदलाव का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखने के लिए IBA के साथ बातचीत शुरू की जा सकती है।

मार्च 2024 से लंबित मुद्दों के समाधान पर जोर

वार्ता में 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज शेष लंबित मुद्दों को भी उठाया गया। इन पर दोनों पक्षों के बीच जल्द बातचीत कर समाधान निकालने पर सहमति बनी है। सहमति के बाद हड़ताल स्थगित इन मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत के बाद UFBU ने अपने प्रस्तावित आंदोलन कार्यक्रम और हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया। UFBU ने अपने सर्कुलर में कहा है कि पूरे घटनाक्रम और समझौते को लेकर विस्तृत सर्कुलर अलग से जारी किया जाएगा।

सात बैंक संगठनों के नेताओं के हस्ताक्षर


जारी सूचना पर AIBEA के सीएच वेंकटचलम, AIBOC के रूपम रॉय, NCBE के एल. चंद्रशेखर, AIBOA के संजय खान, BEFI के देबाशीष बसु चौधरी, INBOC के प्रेम मक्कर और INBEF के ओपी शर्मा के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *