bareillyजनता के बीच शाहनवाज आलम, सुनीं समस्याएं और जानी राय

नुक्कड़ संवाद में सुनीं स्थानीय समस्याएं, ‘वोट चोरी’ समेत लोकतांत्रिक मुद्दों पर जानी राय

बरेली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने मंगलवार को पार्टी के स्थानीय बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के बजाय सीधे आम जनता के बीच पहुंचकर संवाद किया। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से बातचीत की और स्थानीय समस्याओं के साथ कांग्रेस के प्रति लोगों के रुझान को समझने का प्रयास किया।

छह इलाकों में सीधा संवाद

कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि शाहनवाज आलम ने आजाद नगर, नवादा शेखान, राजीव नगर, बाकरगंज, छोटी बमनपुरी और सुभाष नगर में पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र से जुड़े सामाजिक व स्थानीय मुद्दों पर उनके विचार जाने।

वोट चोरी के मुद्दे पर भी ली राय

संवाद के दौरान ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर भी लोगों की राय जानी गई। शाहनवाज आलम ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े सवालों और लोगों की चिंताओं पर बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान भी किया।

जमीनी मुद्दों को समझने पर जोर

शाहनवाज आलम ने कहा कि आम जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं और प्राथमिकताओं को समझना है। नुक्कड़ संवाद के दौरान नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे।

कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट, मोहम्मद सेफ, हाशिम अली, जुनैद हसन, सुरेश दिवाकर, तीर्थ मधुकर, प्रवीण उपाध्याय, उल्फत सिंह कठेरिया, डॉ. बीना जायसवाल, योगेश जायसवाल, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, डॉ. सरताज हुसैन, पाकीजा खान, सोनू खान, मोहम्मद कासिम, सोमपाल प्रजापति और सफदर अली बुखारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *